How to check and claim unclaimed amount of LIC:एलआईसी के देश भर में 28 करोड़ से ज्यादा पॉलिसी होल्डर हैं। और इसके देश के हर कोने में हर वर्ग के ग्राहक हैं। ऐसे भी लोग हैं जो कंपनी में पीढ़ियों से निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा आम तौर एलआईसी पॉलिसी लंबी अवधि के लिए होती है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि पॉलिसी मेच्योर होने के बाद भी पॉलिसी होल्डर को इसकी जानकारी नहीं रहती है और वह किसी कारण से मेच्योरिटी का पैसा नहीं निकाल पाता है। इसके अलावा कई बार पॉलिसी होल्डर की मौत के बाद नॉमिनी इंश्योर्ड राशि को क्लेम नहीं कर पाता है। इन परिस्थितियों में मेच्योरड राशि Unclaimed Amount के रुप में पड़ी रहती है।
ऐसे निकाले एलआईसी से अनक्लेम्ड पैसा
ऐसे चेक करें कितना फंसा है पैसा
अगर कोई व्यक्ति यह जानना चाहता है कि एलआईसी पॉलिसी का कोई पैसा Unclaimed Amount के रुप में जमा है, तो उसे पता करने का आसान तरीका है। इसके लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in पर जाना होगा। इसके बाद सबसे नीचे, दाई ओर दिए गए विकल्पों में Unclaimed Amounts of Policyholders दिखेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद एक विंडो ओपेन होगी। जिसमें पॉलिसी नंबर, पॉलिसीहोल्डर का नाम, जन्मतिथि और पैन कार्ड आदि की डिटेल्स फीड करनी होगी। अगर एलआईसी में उस पॉलिसी होल्ड का कोई पैसा है तो वह सबमिट पर क्लिक करते ही दिख जाएगा।
ऐसे क्लेम करें पैसा
Unclaimed Amount का पैसा सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर फंड में जमा हो जाता है। उसे निकालने के लिए किसी भी एलआईसी के ऑफिस में संपर्क किया जा सकता है। जहां पर जरूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी करना होगी। इसमें केवाईसी सबसे अहम होती है। सभी तरह की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद एलआईसी आवेदक के बैंक अकाउंट में पैसा जमा कर देती है। एक अहम बात यह भी है कि Unclaimed Amount के रुप में सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर फंड में ट्रांसफर किया हुआ पैसा केवल 25 साल तक क्लेम किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
