Mutual Fund में निवेश के लिए कितना अमाउंट है परफेक्ट? जानिए अपनी कमाई के हिसाब से सही फॉर्मूला

म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि हर महीने कितने रुपये निवेश करें। बहुत से लोग मानते हैं कि वेतन का 20% या 30% निवेश किया जाना चाहिए।

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश शुरू करने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर हर महीने कितनी राशि निवेश करनी चाहिए। कई लोग मानते हैं कि वेतन का 20% या 30% निवेश करना सही रहता है, जबकि कुछ लोग एक तय SIP राशि को आदर्श मानते हैं। लेकिन जानकारों की मानें तो म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए कोई एक तय या परफेक्ट राशि नहीं होती। सही निवेश राशि हर व्यक्ति की आय, खर्च, वित्तीय लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Mutual Fund

Mutual Fund में कितना करें निवेश (Photo: iStock)

कैसे करें निवेश की शुरुआत

निवेश की शुरुआत किसी तय प्रतिशत से नहीं, बल्कि वित्तीय लक्ष्यों से की जानी चाहिए। निवेशकों को यह पता होना चाहिए कि वे उद्देश्य के लिए निवेश कर रहे हैं। उदाहरण के लिए लक्ष्य बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना, रिटायरमेंट या लंबी अवधि में संपत्ति बनानी है तो उसी के अनुसार निवेश की राशि तय की जानी चाहिए। जब लक्ष्य स्पष्ट होता है तब यह समझना आसान होता है कि हर महीने कितनी SIP करनी होगी।

End of Feed