SIP में कितना पैसा लगाना सही? Salary का कितना हिस्सा करें Invest, जानें रूल

सैलरी के अनुसार सिप की रकम तय करने का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है। आप बचत का पैसा जोखिम के अनुसार निवेश करें। आप एफडी, स्मॉल सेविंग और सिप का चुनाव कर सकते हैं।

पिछले दो साल में शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। बाजार में जारी गिरावट से SIP निवेशकों को भी नुकसान हुआ है। उन्हें या तो मामूली या निगेटिव रिटर्न मिला है। हालांकि, इसके बावजूद हर महीने सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश हो रहा है। बाजार की गिरावट के बावजूद निवेशकों का भरोसा सिप पर कम नहीं है। इसकी वजह यह है कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) लंबे समय में संपत्ति बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। कंपाउंडिंग और रुपया कॉस्ट एवरेजिंग की ताकत से, SIP निवेशकों को मार्केट की सही टाइमिंग की चिंता किए बिना कैपिटल मार्केट में निवेश का फायदा उठाने में मदद करते हैं। अगर आप लंबे समय में वेल्थ क्रिएशन करना चाहते हैं तो सिप एक बेस्ट जरिया है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सैलरी के हिसाब से आपको मंथली कितनी सिप करनी चाहिए।

SIP Investment

SIP में कितना निवेश करें

सिप की रकम को लेकर अक्सर होती है उलझन

मौजूदा समय में करोड़ों नौकरीपेशा लोग सिप कर रहे हैं लेकिन सैलरी के हिसाब से सिप की रकम को लेकर उनमें से बहुत सारे कन्फ्यूज हैं। इसकी वजह यह है कि सिप की रकम तय करने का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है। इसके चलते नौकरीपेशा लोग अक्सर उलझन में रहते हैं कि कितनी रकम से शुरुआत करें। आमतौर पर, कई निवेशक अपने महीने के बजट के लिए मशहूर 50-30-20 रूल का पालन करते हैं। इसका मतलब है कि उनकी कमाई का 50% हिस्सा जरूरतों पर, 30% इच्छाओं पर और बाकी हिस्सा बचत और निवेश पर खर्च होता है। इस नियम के अनुसार, अगर किसी की टेक-होम सैलरी (हाथ में आने वाली सैलरी) 40,000 रुपये है, तो उन्हें बचत और निवेश के लिए लगभग 8,000 रुपये लगाने चाहिए।

End of Feed