टैक्स चोरी से पाकिस्तान को सालाना कितना नुकसान? समझ में आ जाएगा क्यों हुआ कंगाल

Pakistan Tax Evasion: पाकिस्तान में टैक्स चोरी बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे सरकार को हर साल करीब 1 ट्रिलियन रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। केवल रियल एस्टेट सेक्टर में 500 अरब और अवैध तंबाकू कारोबार में 310 अरब रुपये की चपत लगती है। इसके अलावा कई उपभोक्ता वस्तु उद्योग पूरी तरह दस्तावेजी अर्थव्यवस्था से बाहर काम कर रहे हैं।

Pakistan Tax Evasion : पाकिस्तान में टैक्स चोरी और अवैध कारोबार ने सरकार के लिए बड़ा संकट पैदा कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर साल सरकार को करीब 1 ट्रिलियन रुपये का राजस्व नुकसान होता है। इसमें रियल एस्टेट और तंबाकू कारोबार जैसे बड़े सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केवल रियल एस्टेट सेक्टर में टैक्स चोरी से राष्ट्रीय खजाने को सालाना करीब 500 अरब रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं, अवैध तंबाकू कारोबार से 310 अरब रुपये का राजस्व सरकार से चूक जाता है। इसके अलावा कई उपभोक्ता वस्तु उद्योग भी पूरी तरह से दस्तावेजी अर्थव्यवस्था से बाहर काम कर रहे हैं।

Pakistan, Pakistan tax, Pakistan tax evasion, Pakistan shadow economy

पाकिस्तान में टैक्स चोरी से राष्ट्रीय खजाने को भारी नुकसान (तस्वीर-istock)

मिलीभगत और संरक्षण का सवाल

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक कराची स्थित बिजनेस रिकॉर्डर में प्रकाशित लेख में कहा गया है कि इतनी व्यापक टैक्स चोरी और तस्करी केवल तभी संभव हो पाती है जब नियामक एजेंसियां इस पर संरक्षण और मिलीभगत करती हों। लेख में यह भी बताया गया कि अगर यह संरक्षण न होता, तो मामूली प्रवर्तन दबाव में ही छाया अर्थव्यवस्था तेजी से सिमट सकती थी।

End of Feed