Bank holidays in November 2025: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। इस महीने बैंकों में काफी छुट्टियां रहने वाली है। वित्त वर्ष 2025 के RBI के कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2025 के लिए कुल 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों के दौरान भारतीय शहरों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगे। यानी आप बैंक से जुड़े काम ब्रांच में जाकर नहीं पूरा कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि इस महीने किस-किस दिन, कहां के बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर आप उसी अनुसार प्लान बना सकते हैं।
बैंक हॉलिडे
| तारीख | दिन | अवसर / पर्व | जिन शहरों में बैंक/दफ्तर बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कन्नड़ राज्योत्सव / इगास-बगवाल | बेंगलुरु, देहरादून |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | — |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहस पूर्णिमा | आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | नोंगक्रेम डांस / बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 | पटना, शिलांग |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | वांगला फेस्टिवल | शिलांग |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | कनकदास जयंती | बेंगलुरु |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार – साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
ये सर्विस चालू रहेंगी
बैंकों में छुट्टी के दिन ब्रांच जरूर बंद रहेंगे लेकिन फंड ट्रांसफर, बैलेंस पूछताछ और बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस चालू रहेगी। एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस (कार्यशील समय के अनुसार), एटीएम निकासी और कार्ड लेनदेन, चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और खाता संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन अनुरोध भी चालू रहेंगे।
