पीएम मोदी ने बताया- भारत कैसे बन सकता है तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2023, 10:43 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कहा कि भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था है, तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए युवाओं को कुशल बनाना होगा। उन्होंने रोजगार संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए कुशल श्रमशक्ति की जरुरत पर बल दिया।

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए युवाओं में कौशल विकास को अहम बताते हुए कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों तक इसके लाभ को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने गुजरात सरकार की तरफ से गांधीनगर में आयोजित एक रोजगार मेले को सोमवार को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ढांचागत एवं विकास परियोजनाओं के जरिये और विनिर्माण को बढ़ावा देकर रोजगार के अधिकतम अवसर पैदा करने पर ध्यान दे रही है। इसके अलावा आजादी के बाद से नजरअंदाज किए गए क्षेत्रों को भी तवज्जो दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश को दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था की जगह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए युवाओं को कुशल बनाना होगा। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए कुशल श्रमशक्ति की जरूरत पर बल दिया। मोदी ने कहा कि देश में पैदा हो रहे नए अवसरों के लिए हमें बड़े पैमाने पर कुशल श्रमशक्ति की जरूरत है। भारत अपने युवाओं को कुशल बनाकर ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है।

End of Feed