महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट! गृहणियों ने बताया, खर्च घटाने के लिए कहां-कहां करनी पड़ रही कटौती

Inflation: महंगाई के बीच गृहणियां घरेलू बजट संभालने के लिए गैर-जरूरी खर्च घटा रही हैं, थोक खरीदारी, ऑफर, कीमतों की तुलना और खाद्य सामग्री की बर्बादी रोककर बचत कर रही हैं।

Inflation: लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब सीधे घर के मासिक बजट पर दिखाई देने लगा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान, बिजली, गैस और बच्चों की जरूरतों तक कई खर्च बढ़ने से परिवारों को अपने बजट में बदलाव करना पड़ रहा है। ऐसे में गृहणियां घर का खर्च संभालने के लिए जरूरत और इच्छा के बीच फर्क करते हुए कई चीजों में कटौती कर रही हैं। गृहणियों के मुताबिक, बढ़ती कीमतों के बीच सबसे पहले राशन की खरीदारी का तरीका बदला है। पहले महीने भर का सामान एक साथ खरीद लिया जाता था, लेकिन अब कई परिवार जरुरत के हिसाब से सामान खरीद रहे हैं। महंगे खाद्य तेल, दाल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य जरूरी सामान की मात्रा कम की जा रही है। कई घरों में ब्रांडेड उत्पादों की जगह कम कीमत वाले विकल्पों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Inflation, Household Budget, Housewives, Rising Prices, Cost of Living,

महंगाई से कैसे निपट रही हैं गृहणियां?

कई मोर्चों पर खर्चों में कटौती

महंगाई की मार ने आम परिवारों का रसोई और घरेलू बजट बुरी तरह बिगाड़ दिया है। बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए गृहणियों को कई मोर्चों पर खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। दिल्ली के मंडावाली इलाके में रहने वाली सरिता देवी का कहना है कि अब वे राशन की खरीदारी में सस्ते विकल्प चुन रही हैं। बाहर खाना खाने, सिनेमा जाने और अनावश्यक खरीदारी जैसे मनोरंजन के खर्चों पर पूरी तरह लगाम लग गई है। रोजमर्रा की सब्जियों और फलों की खरीद सीमित कर दी गई है। ताकि सीमित आमदनी में घर का जरूरी खर्च चलाया जा सके।

End of Feed