Home Loan चुकाने के बाद भी नहीं मिले प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट, तो क्या Bank से रोजाना मिलेगा 5000 रुपये का मुआवजा?

होम लोन लेने के बाद भी लोन को पूरा करने के लिए केवल आखिरी ईएमआई भरना ही काफी नहीं है। लोन खत्म होने के बाद आपको बैंक से अपने प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स भी तय समय में वापस लेने होंगे।

क्या आपको भी लगता है कि होम लोन (Home Loan) पूरा चुका देने के बाद केवल आखिरी ईएमआई (EMI) भर देना ही आपकी आखिरी जिम्मेदारी होती है। अगर हां तो ऐसा नहीं है लोन पूरी तरह खत्म होने के बाद बैंक या लोन देने वाली संस्था से अपनी प्रॉपर्टी के ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेना भी जरूरी है। इसी के साथ प्रॉपर्टी पर दर्ज चार्ज हटवाना भी जरूरी है।

Home loan

होम लोन चुकाने के बाद प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स नहीं मिले तो क्या होगा (Photo: iStock)

हालांकि, लोन चुकाए जाने के बावजूद भी बैंक इन कामों में तय समय से ज्यादा देरी करता है तो आप मुआवजा पाने के हकदार बन जाते हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस मामले में लोन लेने वालों के लिए समय-सीमा तय कर रखी है।

End of Feed