महंगी होगी होम, कार और पर्सनल लोन की EMI ! 2027 की दूसरी तिमाही तक 0.75% रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI, गोल्डमैन सैक्स का दावा

RBI Repo Rate: गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, बढ़ती महंगाई के कारण आरबीआई 2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो दर 0.75% बढ़ाकर 6.25% करेगा। इससे 2027 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 7.2% रह सकती है।

RBI Repo Rate : देश में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों के बीच आम आदमी की जेब पर आने वाले समय में और बोझ बढ़ सकता है। वैश्विक ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म 'गोल्डमैन सैक्स' ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2027 की दूसरी तिमाही तक नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कुल 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की मासिक किस्तें (ईएमआई) महंगी हो जाएंगी।

RBI Repo Rate, Goldman Sachs, Repo Rate Hike, EMI Impact, India GDP Growth, Inflation, Retail Inflation

2027 की दूसरी तिमाही तक 0.75% बढ़ सकता है रेपो रेट, आम आदमी की ईएमआई पर पड़ेगा सीधा असर: गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट

कब और कितनी बढ़ेगी ब्याज दर?

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई महंगाई को काबू में रखने के लिए चरणबद्ध तरीके से ब्याज दरों में इजाफा करेगा। इस अनुमान के मुताबिक दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में केंद्रीय बैंक रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। इसके बाद, वर्ष 2027 की पहली छमाही (जनवरी से जून के बीच) में ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि की संभावना है। इस तरह, 2027 की दूसरी तिमाही तक देश में रेपो दर बढ़कर 6.25 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि आरबीआई ने इसी साल अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 5.50 प्रतिशत किया था।

End of Feed