25 साल में पहली बार IT कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या घटी,अमेरिका-यूरोप में सुस्ती का असर

Headcount OF IT Companies Fall First Time In 25 Years: मिंट की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS), इंफोसिस लिमिटेड जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ एलटीआई माइंडट्री लिमिटेड और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जैसी छोटी कंपनियों सहित 10 सबसे बड़ी कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या सितंबर के अंत में घटकर 2.06 मिलियन रह गई है।

Headcount OF IT Companies Fall First Time In 25 Years: दुनिया भर में देश की छवि बदलने वाली आईटी कंपनियों में सुस्ती का असर दिख रहा है। पिछले 25 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि टॉप कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। आईटी कंपनियां करीब 20 लाख इंजीनियर्स को रोजगार देती है। और ताजा रिसर्च के अनुसार भारत की टॉप 10 सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों में से नौ में कर्मचारियों की संख्या घटी है। कर्मचारियों की संख्या में कमी की प्रमुख वजह अमेरिका और यूरोप से आई मांग में कमी है। इन देशों में आईटी कंपनियों के कस्टमर ने अपने खर्च में कटौती कर दी है। और उसका असर नई भर्तियों पर दिख रहा है।

JOBS CUT IN IT SECTOR

नौकरियों में कटौती

कैसे हुआ असर

मिंट की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS), इंफोसिस लिमिटेड जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ एलटीआई माइंडट्री लिमिटेड और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जैसी छोटी कंपनियों सहित 10 सबसे बड़ी कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या सितंबर के अंत में घटकर 2.06 मिलियन रह गई है। जबकि वित्त वर्ष की शुरुआत में यह 2.11 मिलियन थी। यानी कर्मचारियों की संख्या में 51,744 कमी आई है। इसका मतलब है कि 50 हजार से ज्यादा नौकरियां कम हो गईं।

End of Feed