बिजनेस

कल से खुलेगा Mish Designs IPO, ग्रे मार्केट में मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 30, 2023, 03:00 PM IST

Mish Designs IPO: शेयरों का अलॉटमेंट 7 नवंबर 2023 को किया जाएगा। Mish Designs IPO का लॉट साइज 1000 शेयरों का तय किया गया है।

Image

Mish Designs IPO का प्राइस बैंड 122 रुपये प्रति शेयर है।

Photo : iStock

Mish Designs IPO: यदि आप Mish Designs IPO पर दांव लगाना चाहते हैं आप 31 अक्टूबर से अप्लाई कर पाएंगे। कंपनी के आईपीओ का साइज 9.76 करोड़ रुपये है। वहीं, इस आईपीओ के जरिए कंपनी 8 लाख शेयर जारी करने वाली है। Mish Designs IPO का प्राइस बैंड 122 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी को ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कब तक ओपन रहेगा

Mish Designs IPO निवेशकों के लिए 2 नवंबर 2023 तक ओपन रहेगा। कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 7 नवंबर 2023 को किया जाएगा। Mish Designs IPO का लॉट साइज 1000 शेयरों का तय किया गया है। जिस वजह से किसी भी निवेशक को कम से कम 1,20,000 रुपये का निवेश करना होगा। बता दें, कोई भी रिटेल निवेशक अधिक से अधिक एक ही लॉट पर दांव लगा सकता है।

Mish Designs का IPO ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। टॉप शेयर ब्रोकर की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी रविवार को Mish Designs IPO ग्रे मार्केट में 50 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध था। इस हिसाब से कंपनी की लिस्टिंग 172 रुपये के आस-पास हो सकती है। यानी निवेशकों को 40.98 प्रतिशत का फायदा हो सकता है।

Mish Designs IPO के प्रमोटर्स कुशल गोयनका और सजन भारतीय हैं। कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 95.75 प्रतिशत है। जोकि आईपीओ के बाद घटकर 68.35 प्रतिशत हो जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article