बिजनेस

Bank Holidays November 2023: नवंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए पूरी लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 30, 2023, 11:58 AM IST

Bank Holidays November: पूरे देश के बैंक नवंबर में 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। RBI की ओर से जारी हॉलीडे लिस्‍ट में से कई छुट्टियां राष्‍ट्रीय स्‍तर की होती हैं। वहीं कुछ स्थानीय स्तर की होती हैं।

Image

Bank Closed in November 2023:UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी।

Photo : iStock

Bank Holidays November: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नवंबर महीने में बैंक छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि क्षेत्र के आधार पर यह छुट्टियों के दिन अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

RBI की ओर से जारी हॉलीडे लिस्‍ट में से कई छुट्टियां राष्‍ट्रीय स्‍तर की होती हैं। वहीं कुछ स्थानीय स्तर की होती हैं। इसलिए पूरे देश के बैंक नवंबर में 15 दिन बंद नहीं रहेंगे।

नवंबर महीने में किस दिन बैंक रहेंगे बंद

क्रं.तारीख (दिन)कहां-कहां और किस फेस्टिवल पर बंद रहेंगे बैंक
11 नवंबर (बुधवार)कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ: कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश
210 नवंबर (शुक्रवार)वांगला महोत्सव: मेघालय
313 नवंबर (सोमवार)गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र
414 नवंबर (मंगलवार)दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम।
515 नवंबर (बुधवार)भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कोबा/भ्रात्री द्वितीया - सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश
620 नवंबर (सोमवार)छठ (सुबह का अर्घ्य) - बिहार और राजस्थान
723 नवंबर (मंगलवार)सेंग कुटस्नेम/इगास-बगवाल- उत्तराखंड और सिक्किम
827 नवंबर (सोमवार) त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद- तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
930 नवंबर (गुरुवार)कनकदास जयंती- कर्नाटक

ऑनलाइन सेवाएं नहीं होंगी बंद

नवंबर महीने में कन्नड़ राज्योत्सव / कुट / करवा चौथ, वांगला महोत्सव, गोवर्धन पूजा / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / दिवाली, दिवाली (बाली प्रतिपदा) / दीपावली / विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा, भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / निंगोल चक्कोबा / भ्रात्रीद्वितीया, छठ, सेंग कुत्सनेम / इगास-बगवाल, गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। इन सेवाओं का छुट्टियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कुछ मिलाकर आप छुट्टी के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग का फायदा उठा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article