पैसे ने मां-बेटे के रिश्तों के बीच खड़ी कर दी दीवार, हर्ष गोयनका ने शेयर की जैकी श्रॉफ की खूबसूरत वीडियो

Harsh Goenka, Chairman RPG Enterprises: आरपीजी एंटरप्राइजेस के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) एक इंटरव्यू देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर अपने पुराने दिनों के बारे में बता रहे हैं।

Harsh Goenka, Chairman RPG Enterprises: आरपीजी एंटरप्राइजेस के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) एक इंटरव्यू देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर अपने पुराने दिनों के बारे में बता रहे हैं कि जब उनका पूरा परिवार एक कमरे के घर में रहता था। उस समय उनके परिवार के सदस्यों के बीच काफी मजबूत संबंध थे। इतना ही नहीं, उस समय एक ही कमरे में रहने की वजह से सभी लोग एक-दूसरे का सुख-दुख बांटने के लिए हमेशा तैयार रहते थे और किसी भी मुसीबत में तुरंत एक्टिव हो जाते थे।

harsh goenka, rpg enterprises, jackie shroff

वीडियो में जैकी श्रॉफ परिवार की पुरानी यादों के बारे में बात कर रहे हैं (Credit: Twitter)

पैसा आने से मां-बेटे के बीच खड़ी हो गई दीवार

जैकी ने बताया कि जब उन्होंने अपने काम से बहुत पैसा कमा लिया तो उन्होंने अपने परिवार के लिए एक बड़ा घर खरीद लिया। इस बड़े घर में सभी सदस्यों के लिए एक पर्सनल कमरा तो हो गया लेकिन अब उनके बीच एक दीवार खड़ी हो गई थी। जैकी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी थी कि उन्होंने अपनी मां को एक अलग बेडरूम दे दिया था लेकिन मां-बेटे के बीच एक दीवार खड़ी हो गई थी। उन्होंने कहा कि एक दिन उनकी मां को हार्ट अटैक आया और उनका देहांत हो गया। एक्टर ने कहा कि अगर उनके और उनकी मां के बीच वो दीवार न होती तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था।

End of Feed