
Happy Forging IPO Allotment: हैप्पी फोर्जिंग आईपीओ का चेक करें ऑनलाइन स्टेटस, ये हैं तरीका
Happy Forgings IPO Allotment Status Check Online Live Updates: हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड का IPO कल यानी 21 दिसंबर बंद हुआ। जिसे निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में अब निवेशक इसके अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। हैप्पी फोर्जिंग्स IPO शेयर का अलॉटमेंट, 22 दिसंबर यानी आज होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए आवेदन किया था, वे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के साथ-साथ आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर हैप्पी फोर्जिंग्स आईपीओ के अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं। हैप्पी फोर्जिंग्स आईपीओ का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। शेयर आवेदन की स्थिति लिंक इनटाइम इंडिया की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। इसके जरिए निवेशक यह पता लगा सकते हैं कि अलॉटमेंट के आधार पर उन्हें कितने शेयर दिए गए हैं।हैप्पी फोर्जिंग्स उन आवेदकों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू करेगी, जिन्हें शेयर नहीं मिले हैं, जबकि जिन आवेदकों को शेयर अलॉटमेंट किए गए हैं, उन्हें 26 दिसंबर को उनके डीमैट खाते में शेयर मिल जाएंगे। हैप्पी फोर्जिंग्स के शेयर बीएसई, एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे और अस्थायी लिस्टिंग की तारीख 27 दिसंबर तय की गई है।