HAL Share Price Today :52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचा HAL शेयर, इस ब्रोकरेट ने बढ़ाया टारगेट, जानें अब क्या करें

HAL Share Price 52 Week High Today News : रक्षा क्षेत्र के PSU एचएएल ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 4,309 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो कि 2022-23 की तुलना में 52 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म USB ने शेयर को लेकर BUY की रेटिंग दी है। साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5200 रुपये कर दिया है।

HAL Share Price 52 Week High Today News : तिमाही नतीजे जारी होने के बाद हिंदुस्तार एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)के शेयर ने रिकॉर्ड बना दिया है। उसके शेयर 16 मई को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इसके अलावा शेयर पर ब्रोकरेज फर्म USB की रिपोर्ट आई है, जिसमें शेयर पर रेटिंग अपग्रेड कर दी गई है। पिछले छह महीनों में HAL का स्टॉक दोगुना से अधिक हो गया है। रक्षा क्षेत्र के PSU एचएएल ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 4,309 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो कि 2022-23 की तुलना में 52 फीसदी ज्यादा है। हालांकि शुक्रवार को शेयर में कुछ सुस्ती दिखी और दोपहर 1.50 बजे एचएएल के शेयर 1.50 फीसदी गिरकर 4534.80 रुपये पर ट्रेक कर रहे थे। कंपनी के शेयर ने बृहस्पतिवार को 4,665.95 के लेवल पर 52 हफ्ते का हाई किया था।

HAL SHARE PRICE

एचएएल का बढ़ा मुनाफा

HAL Share Price Target

अब कंपनी के शानदार नतीजों को देखते हुए ब्रोकरेज ने रेटिंग अपग्रेड कर दी है। ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार ब्रोकरेज फर्म USB ने शेयर को लेकर BUY की रेटिंग दी है। साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5200 रुपये कर दिया है। इससे पहले शेयर का टारगेट प्राइस 3600 रुपये दिया गया था। पिछले छह महीनों में HAL के स्टॉक ने 120 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में 186.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।

End of Feed