DPIIT Report on Gujarat FDI: गुजरात में निवेश का बूम, 10 साल में 86% FDI का बना रिकॉर्ड

Foreign Direct Investment in Gujarat: DPIIT रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात ने 10 साल में कुल FDI का 86% हिस्सा प्राप्त किया। गुजरात ने अप्रैल 2000 से मार्च 2014 तक मात्र USD 9.51 बिलियन का FDI आकर्षित किया। लेकिन अप्रैल 2014 से सितंबर 2024 के बीच, यह आँकड़ा USD 57.65 बिलियन तक पहुँच गया। जानिए कैसे गुजरात ने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा ग्रोथ हासिल की।

Gujarat FDI growth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति का प्रतीक बनकर उभरा है। मजबूत नीतिगत ढांचे, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और वैश्विक निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित रणनीति के साथ, गुजरात ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) प्रवाह में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। गुजरात ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 तक गुजरात में आए कुल FDI का 86% पिछले दशक यानी अप्रैल 2014 से सितंबर 2024 के बीच आया है। यह उपलब्धि राज्य के सुदृढ़ नीतिगत ढांचे और आर्थिक प्रगति को दर्शाती है।

Gujarat FDI growth, Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel, गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,

गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (फोटो सोर्स-X)

एक दशक में 86% FDI इक्विटी का प्रवाह

गुजरात ने अप्रैल 2000 से मार्च 2014 तक मात्र USD 9.51 बिलियन का FDI आकर्षित किया। लेकिन अप्रैल 2014 से सितंबर 2024 के बीच, यह आँकड़ा USD 57.65 बिलियन तक पहुँच गया। यह पिछले 24 वर्षों में राज्य में आए कुल USD 67.16 बिलियन का 86% है।

End of Feed