GST Council Meeting: हेल्थ इंश्योरेंस पर प्रीमियम होगा सस्ता ! GST काउंसिल की मीटिंग पर सबकी नजर

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद इस बात पर फैसला करेगी कि स्वास्थ्य बीमा पर कर का बोझ मौजूदा 18 प्रतिशत से कम किया जाए या वरिष्ठ नागरिकों जैसे कुछ श्रेणियों के व्यक्तियों को छूट दी जाए। परिषद में राज्यों के वित्त मंत्रीभी शामिल हैं।

GST Council Meeting:जीएसटी काउंसिल की आज होने वाली बैठक में बीमा प्रीमियम पर टैक्सेशन, दरों को तर्कसंगत बनाने पर मंत्री समूह के सुझाव और ऑनलाइन गेमिंग पर स्थिति रिपोर्ट समेत अन्य मुद्दों पर विचार कर सकती है। आज की बैठक में फिटमेंट समिति जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर लगाए जाने वाले जीएसटी और राजस्व प्रभाव पर एक रिपोर्ट पेश करेगी। समिति में केंद्र और राज्य कर अधिकारी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नजर स्वास्थ्य बीमा पर कर का बोझ मौजूदा 18 प्रतिशत से कम होगी या नहीं इस पर है।

GST Credit Card,gst on online transaction , gst 18 percent online transaction , gst debit card transaction

जीएसटी मीटिंग

क्यों है बीमा पर जीएसटी रेट घटाने की मांग

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद इस बात पर फैसला करेगी कि स्वास्थ्य बीमा पर कर का बोझ मौजूदा 18 प्रतिशत से कम किया जाए या वरिष्ठ नागरिकों जैसे कुछ श्रेणियों के व्यक्तियों को छूट दी जाए। परिषद में राज्यों के वित्त मंत्रीभी शामिल हैं। जीवन बीमा प्रीमियम पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती के संबंध में भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

End of Feed