GST collection: जीएसटी संग्रह फरवरी में 12.5% बढ़ा, 11 महीने में हुआ 18.40 लाख करोड़ रुपए

GST Collection: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

GST Collection: वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू लेनदेन बढ़ने से फरवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में कुल सकल जीएसटी संग्रह 18.40 लाख करोड़ रुपये हो चुका है।

GST collection in February

फरवरी में जीएसटी कलेक्शन बढ़ा

यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के कर संग्रह से 11.7 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में औसत मासिक सकल संग्रह 1.67 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

End of Feed