GST 2.0: फंसा पैसा होगा अनलॉक! सुधरेगा कंपनियों का कैश फ्लो, बिना रेट कट मिलेगी राहत!

इस सप्ताह दो बड़े इवेंट हैं। एक तरफ MPC और दूसरी तरफ GST काउंसिल की बैठक होनी है। MPC जहां रेट हाइक से कारोबारियों को झटका दे सकती है। वहीं, GST काउंसिल के कुछ फैसले राहत दे सकते हैं।

GST 2.0: 57th GST Council Meeting : फिलहाल पूरे देश की नजर 7 अक्टूबर पर है। क्योंकि, इस दिन दो अहम बैठकों के नतीजे आने हैं। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) और GST काउंसिल दोनों के ही फैसले इस दिन सामने आने हैं। जहां, बाजार MPC की तरफ से रेट हाइक तय मानकर चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ 57वीं GST काउंसिल मीटिंग में रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), रिफंड और टैक्स विवाद से जुड़े कई प्रक्रियात्मक सुधार (Procedural Reforms) पर विचार होना है। यानी एक तरफ जहां रिजर्व बैंक रेट हाइक से झटका दे सकता है। वहीं, GST काउंसिल बिना किसी रेट कट के कारोबारियों को राहत दे सकती है।

gst council meeting

GST रेट कट के बिना मिलेगी राहत

GST में फंसा पैसा कैसे होगा अनलॉक?

कई कंपनियों के लिए बड़ी समस्या ITC का जमा होते रहना है। खासकर उन सेक्टर में में जहां इनपुट पर टैक्स ज्यादा और फाइनल प्रोडक्ट पर टैक्स कम है। इसे इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर कहा जाता है। इससे ITC जमा होता जाता है और कंपनी का पैसा GST सिस्टम में फंसा रहता है। मसलन, फार्मा, टेक्सटाइल, फर्टिलाइजर, रिन्युएबल एनर्जी और EV जैसे सेक्टर ने इस तरह के ITC को लेकर राहत की मांग की है।

End of Feed