Groww IPO GMP: फिनटेक कंपनी का ताजा GMP ग्रे मार्केट में मचा धमाल, अबतक इतना हुआ सब्स्क्राइब

​पहले दिन ग्रो आईपीओ को कुल 0.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा निवेशकों (Retail Investors) की प्रतिक्रिया मजबूत रही, जिन्होंने इसे 1.91 गुना तक सब्सक्राइब किया। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशक (NII) ने 0.59 गुना और संस्थागत निवेशक (QIB) ने सिर्फ 0.10 गुना तक बोली लगाई। यह आंकड़े दिखाते हैं कि खुदरा निवेशक तो उत्साहित हैं, लेकिन बड़े निवेशक अभी सतर्क रुख अपना रहे हैं।

फिनटेक कंपनी बिलियन ब्रेन गेराज वेंचर्स लिमिटेड (Groww) का IPO 4 नवंबर 2025 को खुला था और 7 नवंबर तक खुला रहेगा। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड ₹95 से ₹100 रखा है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब ₹6,632 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसमें ₹1,060 करोड़ नए शेयर जारी करके और बाकी हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जुटाया जाएगा।

Groww IPO

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रोव का शेयर ग्रे मार्केट में फिलहाल ₹14 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले दिन के ₹17 से कम है। इसका मतलब है कि निवेशकों की उत्सुकता थोड़ी घटी है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि IPO का बड़ा साइज और शुरुआती धीमी प्रतिक्रिया इसकी वजह हो सकती है।

End of Feed