GRM Overseas को Q4 में 20.47 करोड़ का नेट प्रॉफिट, एक साल में दे चुका है 115 फीसदी का रिटर्न

GRM Overseas ने मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में ₹20.47 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹21.16 करोड़ था। कंपनी की राजस्व आय ₹291.38 करोड़ रही, जो पिछली बार ₹405 करोड़ थी, हालांकि खर्च घटाकर ₹267.55 करोड़ करने से लाभ में स्थिरता बनी रही।

Multibagger Stock : बीएसई स्मॉलकैप एफएमसीजी कंपनी GRM Overseas ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में ₹20.47 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹21.16 करोड़ था। GRM Overseas की ऑपरेशनल आय ₹291.38 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹405 करोड़ थी। हालांकि, कंपनी ने अपने खर्चों को घटाकर ₹267.55 करोड़ कर लिया, जिससे लाभ का स्तर बरकरार रहा। पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹61.23 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल ₹60.71 करोड़ था।

GRM Overseas Shares

GRM Overseas शेयर।

कंपनी के बोर्ड ने 13,52,000 कन्वर्टिबल वॉरंट्स को ₹112.5 प्रति वॉरंट की दर से इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी दे दी है। इस रूपांतरण से कंपनी को ₹15.21 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है।

End of Feed