सरकार संपत्तियां बेच कर रही कमाई, इस साल ₹80 हजार करोड़ का लक्ष्य; ₹27568 करोड़ जुटाए

केंद्र सरकार अपनी संपत्तियों को बेचकर इस साल 80 हजार करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके तहत मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अब तक संपत्तियों के विनिवेश के जरिये सरकार ने ₹27568 करोड़ जुटाए हैं।

Disinvestment Plan Q1 FY27 : सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) में हिस्सेदारी बेचने और सरकारी संपत्तियों के मुद्रीकरण (Asset Monetisation) के जरिये ₹27,568.06 करोड़ जुटाए हैं। यह राशि सरकार के इस साल के ₹80,000 करोड़ के लक्ष्य का करीब 34 फीसदी है। यानी सरकार को वित्त वर्ष खत्म होने से पहले अभी ₹52,431.94 करोड़ और जुटाने है।

Disinvestment

सरकार ने बताया संपत्ति बेचकर कितना कमाया

यह जानकारी खुद सरकार ने संसद में दी है। मंगलवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में सरकार ने बताया कि 29 जुलाई, 2026 तक जुटाई गई कुल राशि में ₹21,201.13 करोड़ विनिवेश (Disinvestment) और ₹6,366.93 करोड़ एसेट मॉनेटाइजेशन से आए हैं।

End of Feed