सभी यात्रियों को रविवार रात 8 बजे तक रिफंड दें नहीं तो... ', Indigo को सरकार का आदेश

IndiGo Cancellation Flight Refund : इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के कारण हजारों यात्री प्रभावित हुए। नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया कि रद्द हुई उड़ानों के टिकट का रिफंड रविवार शाम तक पूरा किया जाए। मंत्रालय ने कहा कि रिफंड में देरी या गैर-अनुपालन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और यात्रियों के छूटे सामान की डिलीवरी सुनिश्चित करनी होगी।

IndiGo Cancellation Flight Refund : इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में लगातार रद्द होने और देरी के कारण हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को एयरलाइन ने 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कीं, जबकि शनिवार को पांचवें दिन भी उड़ानों का व्यवधान जारी रहा। इसके चलते यात्रियों को हवाई अड्डों पर लंबी प्रतीक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ा। इस मामले में नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया कि रद्द की गई उड़ानों के टिकट का रिफंड रविवार शाम तक पूरा किया जाए। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी या गैर-अनुपालन पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी।

IndiGo flight cancellations, IndiGo Cancellation Flight Refund

सरकार ने इंडिगो से रद्द उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी करने को कहा (तस्वीर-istock)

रिफंड की समयसीमा

न्यूज एजेंंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मंत्रालय ने कहा कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड की प्रक्रिया रविवार रात 8 बजे तक पूरी करनी होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यात्रियों को उनके पैसे समय पर वापस मिल जाएं और उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े।

End of Feed