NPS में बड़ा बदलाव: सरकार ने दिये 2 और निवेश विकल्प, इन्हें होगा फायदा

Pension Fund: सरकार ने केंद्रीय स्वायत्त निकायों के NPS कर्मचारियों को दो नए निवेश विकल्प दिए हैं। इससे कर्मचारी अपनी जोखिम क्षमता और रिटायरमेंट जरूरतों के अनुसार पेंशन निवेश बेहतर तरीके से चुन सकेंगे।

Pension Fund : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े केंद्रीय स्वायत्त निकायों (Central Autonomous Bodies) के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों को अब निवेश के 2 अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध करा दिए हैं। इससे एनपीएस खाताधारक अपनी जरुरत, जोखिम लेने की क्षमता और रिटायरमेंट प्लान के अनुसार बेहतर निवेश विकल्प चुन सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार (7 जुलाई 2026) को जानकारी देते हुए बताया कि व्यय विभाग ने केंद्रीय स्वायत्त निकायों के एनपीएस कर्मचारियों के लिए वित्तीय सेवा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना को लागू कर दिया है। इसके बाद इन कर्मचारियों को भी वही अतिरिक्त निवेश विकल्प मिल सकेंगे, जो पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराए गए थे।

Pension Fund, NPS, National Pension System, Central Autonomous Bodies, NPS Employees, Pension Investment Options

सरकार ने बढ़ाई एनपीएस में निवेश की सुविधा

कौन-कौन से नए विकल्प मिले?

सरकार ने एनपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए दो नए निवेश विकल्प शुरू किए हैं। इनमें आक्रामक जीवन चक्र कोष (LC-75) और संतुलित जीवन चक्र कोष (Balanced Life Cycle Fund) शामिल हैं। इन विकल्पों का उद्देश्य कर्मचारियों को अपनी पेंशन बचत को अधिक लचीले तरीके से प्रबंधित करने की सुविधा देना है। पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ये विकल्प उपलब्ध कराए गए थे। अब केंद्रीय स्वायत्त निकायों में काम करने वाले एनपीएस अंशधारक भी इनका लाभ उठा सकेंगे।

End of Feed