Ujjwala Yojana:अब साल में 9 की जगह मिलेंगे मात्र 4 सिलेंडर;सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया झटका

सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए रियायती एलपीजी सिलेंडरों की संख्या घटाकर 4 कर दी है।

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच भारत में सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को करारा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले रियायती एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में बड़ी कटौती की है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल चार रियायती 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर ही मिलेंगे। इससे पहले यह संख्या नौ थी, जबकि योजना की शुरुआत में लाभार्थियों को 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देने का प्रावधान था। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा ने इस बारे में जानकारी दी।

LPG GAS

सब्सिडी वाले सिलेंडरों के कोटे में कमी। (फोटो- PTI)

उन्होंने सोमवार को बताया कि यह फैसला उज्ज्वला लाभार्थियों की औसत वार्षिक गैस खपत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उनके अनुसार अधिकांश परिवारों की खपत चार सिलेंडरों के आसपास ही रहती है, इसलिए सब्सिडी को उसी के अनुरूप किया गया है।

End of Feed