E10 पेट्रोल उपलब्ध कराने पर मंथन कर रही सरकार, CEA नागेश्वरन ने भी किया समर्थन : रिपोर्ट

केंद्र सरकार 2023 से पहले के करोड़ों पेट्रोल वाहनों के लिए E10 पेट्रोल उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी हाल में खुलकर E10 का समर्थन किया है।

पुराने वाहनों और E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्र सरकार अब E10 पेट्रोल को फिर से विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराने की संभावना पर शुरुआती स्तर पर विचार कर रही है। E10 पेट्रोल में 10% इथेनॉल और 90% पेट्रोल होता है, जबकि मौजूदा E20 में इथेनॉल की मात्रा 20% है। The Indian Express की 19 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार में इस मुद्दे पर शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

e10 returning

सरकार कर रही ई10 वापस लाने पर विचार

रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत में खास तौर पर पुराने वाहनों को ध्यान में रखा जा रहा है। इसमें केवल तकनीकी पहलुओं पर ही नहीं, बल्कि ईंधन की सप्लाई चेन और देशभर के पेट्रोल पंपों तक अलग-अलग ईंधन पहुंचाने की व्यावहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा हो रही है। यानी सरकार के सामने सवाल सिर्फ यह नहीं है कि पुराने वाहनों के लिए E10 तकनीकी तौर पर उपलब्ध कराया जा सकता है या नहीं, बल्कि यह भी है कि इसे बड़े पैमाने पर कैसे उपलब्ध कराया जाए।

End of Feed