Flipkart, Google Deal: गूगल फ्लिपकार्ट में खरीदेगा हिस्सेदारी ! हो सकती है 2900 करोड़ की डील

Flipkart, Google Deal: वॉलमार्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.5 अरब डॉलर का भुगतान कर फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 85 प्रतिशत कर दी थी। फ्लिपकार्ट को वित्त वर्ष 2022-23 में 4,846 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Flipkart, Google Deal:दिग्गज आईटी कंपनी गूगल ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में छोटी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट में छोटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करीब 35 करोड़ डॉलर (करीब 2,900 करोड़ रुपये) के निवेश का प्रस्ताव दिया है। वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फ्लिपकार्ट पूंजी जुटाने के मौजूदा राउंड में एक अरब डॉलर जुटा रही है। और उसे अपनी मूल कंपनी एवं अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट से 60 करोड़ डॉलर का फाइनेंस सपोर्ट का आश्वासन भी मिला है।

flipkart google deal

गूगल फ्लिपकार्ट में करेगा निवेश

क्या है तैयारी

फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, "वॉलमार्ट की अगुवाई में होने वाले नए फंड जुटाने के राउंड हैके तहत फ्लिपकार्ट ने गूगल को अल्पांश निवेशक के तौर पर अपने साथ जोड़ने की घोषणा की। यह कदम दोनों पक्षों की तरफ से नियामकीय एवं अन्य प्रक्रियागत अनुमोदनों के अधीन होगा। फ्लिपकार्ट ने कहा, "गूगल के प्रस्तावित निवेश और उसके क्लाउड सहयोग से फ्लिपकार्ट को अपने कारोबार का विस्तार करने और देश भर में ग्राहकों को सेवा देने के लिए अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।हालांकि फ्लिपकार्ट ने गूगल की तरफ से निवेश की जाने वाली प्रस्तावित राशि का कोई ब्योरा नहीं दिया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह आंकड़ा 35 करोड़ डॉलर का हो सकता है।

End of Feed