भारत में Google का मेगा दांव: AI, डेटा सेंटर और ड्रोन निर्माण में करेगा बड़ा निवेश, बनेगा ग्लोबल टेक हब

Google India Investment: गूगल भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर और ड्रोन निर्माण में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहा है। आंध्र प्रदेश में विशाल डेटा सेंटर और AI हब विकसित किया जा रहा है।

Google India Investment : ग्लोबल टेक कंपनी गूगल भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्वर व ड्रोन के स्थानीय निर्माण में बड़े निवेश के नए अवसर तलाश रही है। केंद्रीय रेल, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार, 8 मई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि गूगल के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई, जिसमें यह चर्चा सामने आई कि कंपनी भारत में AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश बढ़ाना चाहती है।

Google India Investment

Google ने AI, सर्वर और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत पर लगाया बड़ा दांव (तस्वीर-istock)

AI और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर वैश्विक जोर

आज पूरी दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग पर भारी निवेश कर रही हैं। इसकी वजह यह है कि AI मॉडल चलाने के लिए बहुत ज्यादा कंप्यूटिंग पावर, डेटा सेंटर और उन्नत सर्वर की जरूरत होती है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए गूगल भी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत कर रहा है। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि इस साल गूगल करीब 185 अरब डॉलर का कैपिटल एक्सपेंडिचर करेगा, जिसका बड़ा हिस्सा AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होगा।

End of Feed