Infosys के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 80 फीसदी वेरिएबल पे बोनस

Infosys Variable Pay: इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करने को कहा। अब इसने अपने कर्मचारियों को एक खुशखबरी दी है। कंपनी कर्मचारियों को वेरिएबल पे बोनस देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस देगी वेरिएबल पे बोनस
  • इसी महीने मिलेगा कर्मचारियों को बोनस
  • औसतन 80 फीसदी है वेरिएबल पे बोनस

Infosys Variable Pay: हाल ही में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस (Infosys) ने अपने कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करने को कहा। अब इसने अपने कर्मचारियों को एक खुशखबरी दी है। इंफोसिस ने एलिजिबल कर्मचारियों को जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए क्वाटर्ली परफॉर्मेंस बोनस देने का ऐलान किया है। कंपनी इस महीने औसतन 80% पेआउट बोनस देगी।

Infosys Variable Pay Bonus

इन्फोसिस वेरिएबल पे बोनस

पॉजिशन लेवल 6 (पीएल6-मैनेजर) और इस बैंड से नीचे के कर्मचारियों - यानी एंट्री लेवल के कर्मचारियों को छोड़कर मैनेजर कैटेगरी से नीचे के कर्मचारियों को वेरिएबल पे दिया जाएगा। वेरिएबल पे कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया जाने वाला बोनस है।

End of Feed