DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, मार्च में 4% बढ़ेगा महंगाई भत्ता !

DA Hike For Central Employees: कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को डीआर मिलता है। डीए और डीआर आमतौर पर साल में दो बार बढ़ाए जाते हैं। इनमें एक बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई में होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ सकता है सरकारी कर्मचारियों का डीए
  • 4 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी
  • पेंशनभोगियों को मिलेगी बढ़ी हुई महंगाई राहत

DA Hike For Central Employees: मार्च में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आ सकती है। दरअसल सरकार मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (डीआर) 50 फीसदी से ज्यादा हो जाएंगे। केंद्र सरकार औद्योगिक श्रमिकों के लिए सीपीआई (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) डेटा के आधार पर डीए/डीआर में बढ़ोतरी तय करती है। इसके 12 महीने का औसत 392.83 पर है। इसके आधार पर डीए बेसिक सैलरी का 50.26 फीसदी हो जाएगा। श्रम मंत्रालय की एक यूनिट लेबर ब्यूरो हर महीने सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा पब्लिश करता है।

DA Hike For Central Employees

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी होगी

ये भी पढ़ें -

End of Feed