Vodafone Idea के अच्छे दिन! 3 महीने में 50% भागा शेयर; सरकार के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट मेहरबान

लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबी वोडाफोन आइडिया के अच्छे दिन लौट आए हैं। खासतौर पर शेयरों में निवेश करने वालों को फायदा हुआ है। क्योंकि, इसके शेयर ने 3 महीने में 50% का रिटर्न दिया है।

Vodafone Idea Stock Price Jump : देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में निवेश करने वालों को पिछले 3 महीने में 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। केंद्र सरकार की तरफ से AGR को लेकर मिली बड़ी राहत के बाद अब स्पेक्ट्रम मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट भी कंपनी पर मेहरबान हुआ है।

Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी

मंगलवार को कंपनी NSE/BSE को दी एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) की तरफ से दिए गए 2,113 करोड़ रुपये के वन टाइम स्पेक्ट्रम चार्जेज (OTSC) के नोटिस को खारिज कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी गई इस जानकारी के बाद शेयरों में करीब 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला और शेयर प्राइस 14.85 रुपये तक पहुंच गया है।

End of Feed