शेयर बाजार निवेशकों के लौटने वाले हैं अच्छे दिन! अगस्त में अबतक विदेशी निवेशकों ने 23,544 करोड़ डाले

विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजार में निवेश जारी है। यह शेयर बाजार को मजबूती देने का काम करेगा।

क्या भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के अच्छे दिन लौटने वाले हैं? ऐसा इसलिए कि अगस्त महीने में अबतक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में जमकर निवेश किया है। यह इस बात का संकेत है कि विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर भरोसा बढ़ा है। सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अगस्त में अबतक भारतीय शेयर बाजार में 23,544 करोड़ रुपये डाले हैं। जानकारों का कहना है कि कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों, रुपये की स्थिरता और बाजार की बेहतर संभावनाओं से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

FPI की दमदार वापसी

विदेशी निवेशक

इससे पहले जुलाई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 20,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इससे लगातार चार महीनों की भारी बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों के रुख में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

End of Feed