Goldman Sachs ने भारतीय बाजार को लेकर दी ये बड़ी चेतावनी, निवेशकों को सावधान रहने की सलाह

अगर आप भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय बाजार को लेकर रिपोर्ट जारी किया है।

भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बुरी खबर है। Goldman Sachs के एनालिस्ट्स ने हाल ही के एक रिपोर्ट में कहा है कि नॉर्थ एशियाई शेयरों की तुलना में भारतीय शेयरों के लिए 'रिस्क-रिवॉर्ड' का समीकरण 'कम आकर्षक' है, क्योंकि भारतीय स्टॉक मार्केट ग्रोथ के हिसाब से काफी ज्यादा वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं। आसान शब्दों में कहे तो भारतीय शेयर बाजार में रिटर्न कम, खतरा ज्यादा है।

Sensex

सेंसेक्स

रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के संभावित बुरे असर को लेकर निवेशकों की चिंताएं भी भारतीय शेयरों के मामले में बढ़त को सीमित कर रही हैं। ऐसे में निवेशकों को गोल्डमैन सैक्स ने सुझाव दिया है कि वे ऐसे शेयरों की तलाश करें जिनमें विदेशी हिस्सेदारी और पोजीशनिंग कम हो। उनका मानना है कि जब विदेशी निवेशकों का मूड बेहतर होगा, तो ये शेयर शायद बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

End of Feed