जिन्नालैंड में गोल्ड खरीदने की मची होड़, पाकिस्तान में 5 लाख रुपये तोला हुआ सोना, जनता में हाहाकार

पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोने को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है, जिसके कारण वहां प्रति तोला गोल्ड की कीमत ₹5 लाख के करीब पहुंच गई है। सोने के बेकाबू दामों ने शहबाज सरकार की नींद उड़ा दी है।

ईरान संकट के बीच सुरक्षित निवेश के लिए लोगों का भरोसा एक बार फिर सोने (Gold) पर बढ़ा है। यही वजह है कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। भारत में जहां 24 कैरेट सोने का भाव इस समय लगभग 1.68 लाख से 1.87 लाख रुपये प्रति तोला के बीच बना हुआ है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान (Gold Price In Pakistan) में तो हालात बेकाबू हो चुके हैं। पाकिस्तान में सोने की कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं और प्रति तोला भाव 5 लाख पाकिस्तानी रुपये के करीब पहुंच गया है।

pakistan  Gold

पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई

ऑल पाकिस्तान सराफा जेम्स एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में सोने की कीमतों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। हालिया वृद्धि के बाद वहां सोने की नई कीमत 4,92,362 पाकिस्तानी रुपये प्रति तोला तक जा पहुंची है। वहीं, 10 ग्राम सोने का भाव भी 4,22,121 पाकिस्तानी रुपये हो गया है। यह कीमतें आम आदमी की पहुंच से कोसों दूर हो चुकी हैं। पाकिस्तान में सोने का इस कदर महंगा होना केवल वैश्विक बाजार का असर नहीं है, बल्कि इसके पीछे वहां की चरमराती अर्थव्यवस्था और बढ़ता विदेशी कर्ज भी एक बड़ी वजह है।

End of Feed