Gold Silver Rate Today 19 Jan 2024: फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए पटना, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम समेत इन शहरों में क्या है भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 19, 2024, 06:44 PM IST

Gold Price Today (सोने का आज का भाव) Silver Rate On 19 January 2024: लगातार तीन दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद अब ब्रेक लग गया है। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today,18 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 19 January 2024: लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद आज ब्रैक लग गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतें 250 रुपए बढ़कर 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन सोना 62,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ ता। चांदी भी 400 रुपए बढ़कर 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले बंद में 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम थी। विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,027 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले कारोबार में यह 2,010 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस पर थी। नीचे जानिए अपने शहर का आज का भाव-

Gold Silver Rate Today 19 Jan 2024

सोना-चांदी की कीमतों फिर बढ़ोतरी हुई

गुडरिटर्न्स के मुताबकि 22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Gold Price kya Hai Aaj Ka)

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
दिल्ली57,85063,10047,330
कोलकाता57,70062,95047,210
चेन्नई58,10063,38047,536
मुंबई57,70062,95047,210
लखनऊ57,85063,100 47,330
अयोध्या57,85063,10047,330
गाजियाबाद57,85063,10047,330
नोएडा57,85063,10047,330
गुरुग्राम57,85063,10047,330
पटना57,75063,00047,250
अहमदाबाद57,75063,00047,250
जयपुर57,85063,10047,330
नागपुर57,70062,95047,210
चंडीगढ़57,85063,10047,330
सूरत57,75063,00047,250
भूवनेश्वर57,70062,95047,210
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में सुधार के बीच, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 250 रुपये की तेजी के साथ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। मध्य पूर्व संघर्ष को लेकर अनिश्चितता सोने की कीमतों की सुरक्षित मांग में योगदान दे रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, इसके अलावा, सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद निवेशक ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के रुख पर करीब से नजर रख रहे हैं।

End of Feed