Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 July 2026 : राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में गिरावट शुरू हो गई लेकिन रात होते होते फिर बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात 9 बजे तक 1.52% बढ़कर यानी 2169 रुपये बढ़त के साथ 144700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,300 रुपये गिरकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 21.75 डॉलर या 0.54% घटकर 3,986.07 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,41,286 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,39,434 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,41,632 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले अपने शहर में भी सोने के रेट जान सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- चांदी का ताजा भाव, 1 जुलाई 2026
सोने का ताजा भाव जानिए
बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)
| सोने का प्रकार | 1 ग्राम | 10 ग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹14,511 | ₹1,45,110 | ₹4,11,380 | ₹1,69,254 |
| 22 कैरेट सोना | ₹13,302 | ₹1,33,018 | ₹3,77,098 | ₹1,55,149 |
| 20 कैरेट सोना | ₹12,093 | ₹1,20,925 | ₹3,42,817 | ₹1,41,045 |
| 18 कैरेट सोना | ₹10,883 | ₹1,08,833 | ₹3,08,535 | ₹1,26,940 |
| 16 कैरेट सोना | ₹9,674 | ₹96,740 | ₹2,74,253 | ₹1,12,836 |
| 14 कैरेट सोना | ₹8,465 | ₹84,648 | ₹2,39,972 | ₹98,731 |
| 12 कैरेट सोना | ₹7,256 | ₹72,555 | ₹2,05,690 | ₹84,627 |
| 10 कैरेट सोना | ₹6,046 | ₹60,463 | ₹1,71,408 | ₹70,522 |
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| कैरेट के हिसाब से शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट (999) | 141286 रुपये प्रति 10 ग्राम | 139434 रुपये प्रति 10 ग्राम | 141632 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट (995) | 140720 रुपये प्रति 10 ग्राम | 138876 रुपये प्रति 10 ग्राम | 141065 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट (916) | 129418 रुपये प्रति 10 ग्राम | 127722 रुपये प्रति 10 ग्राम | 129735 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट (750) | 109564 रुपये प्रति 10 ग्राम | 104576 रुपये प्रति 10 ग्राम | 106224 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट (585) | 82652 रुपये प्रति 10 ग्राम | 81569 रुपये प्रति 10 ग्राम | 82855 रुपये प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| मुंबई | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| कोलकाता | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| चेन्नई | ₹142910 | ₹131000 | ₹109400 |
| पटना | ₹140830 | ₹129100 | ₹105640 |
| लखनऊ | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| कानपुर | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| मेरठ | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| अयोध्या | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| गाजियाबाद | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| नोएडा | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| गुरुग्राम | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| चंडीगढ़ | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| जयपुर | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| लुधियाना | ₹140930 | ₹129200 | ₹105740 |
| गुवाहाटी | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| इंदौर | ₹140830 | ₹129100 | ₹105640 |
| अहमदाबाद | ₹140830 | ₹129100 | ₹105640 |
| वडोदरा | ₹140830 | ₹129100 | ₹105640 |
| सूरत | ₹140830 | ₹129100 | ₹105640 |
| पुणे | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| नागपुर | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| नासिक | ₹140810 | ₹129080 | ₹105620 |
| बैंगलोर | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| भुवनेश्वर | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| रायपुर | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
| हैदराबाद | ₹140780 | ₹129050 | ₹105590 |
पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव
घरेलू बाजार में कम मांग के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 800 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,021.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच व्यापारियों द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर दृष्टिकोण का पुनर्मूल्यांकन किए जाने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव शुरुआती गिरावट से उबरकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 196 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,42,598 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आरंभ में इसकी नकारात्मक शुरुआत हुई थी। सोमवार को यह अनुबंध 1,42,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 4,044.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना दबाव में रहा, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी में कम कीमत पर लिवाली देखी गई।
