Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 19th March 2024: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के अनुरूप मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 110 रुपए उछलकर 66,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि चांदी 500 रुपए टूटकर 76,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबार में यह 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,159 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद के मुकाबले 3 अमेरिकी डॉलर अधिक है। चांदी गिरावट के साथ 24.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले बंद में यह 25.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का
जानिए सोना और चांदी का ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 65612 | 65559 | 65589 |
| सोना 995 | 65350 | 65296 | 65326 |
| सोना 916 | 60100 | 60052 | 60080 |
| सोना 750 | 49209 | 49169 | 49192 |
| सोना 585 | 38383 | 38352 | 38370 |
| चांदी 999 | 74156 रुपए किलो | 73616 रुपए किलो | 73844 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 60,890 | 66,430 | 49,880 |
| मुंबई | 60,370 | 65,860 | 49,390 |
| नई दिल्ली | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| कोलकाता | 60,370 | 65,860 | 49,390 |
| अहमदाबाद | 60,420 | 65,910 | 49,430 |
| जयपुर | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| लखनऊ | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| पटना | 60,420 | 65,910 | 49,430 |
| अयोध्या | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| गुरुग्राम | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| गाजियाबाद | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| नोएडा | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| चंडीगढ़ | 60,520 | 66,010 | 49,510 |
| भूवनेश्वर | 60,370 | 65,860 | 49,390 |
सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 82 रुपए की गिरावट के साथ 65,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 82 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,460 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 13,556 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,156.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 128 रुपए की गिरावट के साथ 75,522 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कान्ट्रैक्ट की कीमत 128 रुपए यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,522 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 26,060 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की हानि के साथ 25.31 डॉलर प्रति औंस रह गई।
