Gold Investment: सोना कितना सेफ और स्टेबल है, 46 साल का डेटा उड़ा देगा होश!

अगर तमाम लोगों की तरह आप भी गोल्ड को सेफ और स्टेबल मानते हैं, तो आपको बड़ी झटका लग सकता है। क्योंकि पिछले 46 साल का डेटा कुछ और ही कहानी कहता दिख रहा है।

Gold Investment: सोने को हमेशा से निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। शेयर बाजार में गिरावट हो या आर्थिक अनिश्चितता, निवेशक गोल्ड की तरफ भागते हैं। लेकिन क्या सोने में निवेश करना वाकई जोखिम से मुक्त है? FundsIndia की एक रिपोर्ट के 46 साल के आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बताते हैं। इस दौरान सोना आधे ट्रेडिंग दिनों में अपने पिछले रिकॉर्ड हाई से 10% से ज्यादा नीचे रहा। इतना ही नहीं, कुछ मौकों पर निवेशकों को अपनी खरीद कीमत तक पहुंचने के लिए करीब 10 साल इंतजार करना पड़ा।

Gold Investment

गोल्ड में निवेश आसान नहीं

सोना भी देता है बड़े झटके

आमतौर पर निवेशकों के बीच यह धारणा है कि सोना शेयर बाजार की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और स्थिर निवेश है। लेकिन FundsIndia की नवंबर 2026 की Wealth Conversations रिपोर्ट बताती है कि सोने की कीमतों में भी लंबी अवधि तक गिरावट और उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

End of Feed