Gold-Silver Rate Today: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची गोल्ड की कीमत, जानिए कितना है दाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 20, 2023, 02:18 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 20 January 2023: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गोल्ड की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि सिल्वर का कितना दाम है।

Gold and Silver Rate Today, 20 January 2023: पिछले दो सत्रों से गोल्ड की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन आज शुक्रवार को अमेरिकी आंकड़ों के बाद घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुएं सोना और चांदी महंगी हो गई। गोल्ड सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर 3 फरवरी को परिपक्व होने वाला सोना वायदा 56,746 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर को छू गया। इसके साथ ही इसने अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर 56,588 रुपये को पीछे दिया है। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर तीन मार्च को मैच्योर होने वाली चांदी की वायदा कीमत सुबह करीब 11:38 बजे 437 रुपये की तेजी के साथ 68,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

gold

Gold and Silver Rate Today: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची गोल्ड की कीमत

दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख भारतीय शहरों में इतना है 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम

  • दिल्ली - राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोना 56,890 रुपये के मुकाबले 56,890 रुपये पर पहुंच गया है।
  • मुंबई - मुंबई में कल के 56,730 रुपये के मुकाबले आज गोल्ड 56,730 रुपये पर पहुंचा।
  • चेन्नई - चेन्नई की बात करें, तो यहां सबसे शुद्ध सोना कल के 57,790 रुपये के मुकाबले 57,710 रुपये पर आ गया।
  • कोलकाता - कोलकाता में इसकी कीमत कल के 56,950 रुपये की तुलना में 56,730 रुपये पर पहुंच गई।
  • बेंगलुरु - बेंगलुरु में इसका दाम पिछले सत्र के 56,780 रुपये के मुकाबले 56,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
  • अहमदाबाद - अहमदाबाद में 24 कैरेट वाला सोना 56,780 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है।

End of Feed