सोना 100 रुपये महंगा, चांदी 2000 रुपये सस्ती; वैश्विक रुख और अमेरिकी नीतियों का दिखा असर

मजबूत वैश्विक संकेतों और अमेरिका की राजकोषीय नीतियों को लेकर चिंताओं के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 99.5% शुद्धता वाला सोना 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 2,000 रुपये घटकर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1.08% बढ़कर 3,330.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर आगे भी सोने की कीमतों पर दिख सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते 24 कैरेट सोना 100 रुपये बढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये महंगा होकर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, अमेरिकी राजकोषीय नीति को लेकर बनी अनिश्चितताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मजबूत रुख ने सोने की मांग को समर्थन दिया है। हाजिर सोना वैश्विक बाजार में 1.08 प्रतिशत यानी 35.46 डॉलर बढ़कर 3,330.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Gold Rate Today 25 May

चांदी की कीमत में तेज गिरावट

सोने में तेजी के विपरीत चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2,000 रुपये सस्ती होकर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई, जबकि गुरुवार को यह 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

End of Feed