Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, अभी जान लें कितनी है धातुओं की कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 13, 2022, 01:07 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 13 December 2022: ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी आई है। आइए जानते हैं कीमती धातुओं का क्या हाल है।

Gold and Silver Rate Today, 13 December 2022: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में उतार- चढ़ाव के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी आई। हालांकि गोल्ड और सिल्वर की कीमत में सीमित दायरे में बढ़ोतरी हुई क्योंकि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। मालूम हो कि निवेशकों को यूएस सेंट्रल बैंक की बैठक के फैसलों का इंतजार है, जो कि आज और कल होनी है। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.12 फीसदी या 65 रुपये बढ़कर 54,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी वायदा (Silver Futures) 0.56 फीसदी या 381 रुपये बढ़कर 68,167 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

gold

Gold and Silver Rate Today: महंगा हो गया सोना-चांदी

तीन हफ्तों में इतना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर

End of Feed