Gold-Silver Rate Today: जारी हो गई है गोल्ड-सिल्वर की नई कीमत, अभी कर लें चेक

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 10, 2022, 02:55 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 10 November 2022: एक महीने में सोने का हाजिर भाव करीब 51,000 रुपये के ऊपर पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमतें पिछले तीन हफ्तों में करीब 6,000 रुपये प्रति किलो उछल गई हैं।

Gold and Silver Rate Today, 10 November 2022: गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) मामूली रूप से 0.11 फीसदी या 55 रुपये की तेजी के साथ 51,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा (Silver Price) 0.32 फीसदी या 199 रुपये की गिरावट के साथ 61,362 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। आज दिन में अक्टूबर के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की रिपोर्ट जारी होनी है। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि मासिक और वार्षिक दोनों आधार पर मुख्य मुद्रास्फीति में गिरावट आएगी। मुद्रास्फीति में नरमी के संकेत से सोने में तेजी आ सकती है।

gold

Gold and Silver Rate Today: जारी हो गई है गोल्ड-सिल्वर की नई कीमत

कल इतनी थी सबसे शुद्ध सोने की कीमत

End of Feed