सोना-चांदी की कीमतों में उठापटक, खरीदें या बेचें? विस्तार से समझें

Gold-Silver Prices: सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। कभी दाम तेजी से बढ़ते हैं तो कभी अचानक गिर जाते हैं। इस स्थिति में आम लोग और निवेशक असमंजस में हैं कि अभी खरीदारी करना सही होगा या फिर मौजूदा समय में बेच देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

Gold-Silver Prices: सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कभी कीमतों में तेज उछाल आता है तो कभी अचानक बड़ी गिरावट जाती है। ऐसे में आम लोग और निवेशक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस समय खरीदारी करना सही रहेगा या फिर बेच देना बेहतर विकल्प है। एक दिन पहले 19 मार्च 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। सोना दिल्ली में 7000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ, जबकि चांदी 17,800 रुपये लुढ़कर 2,38,700 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा 10000 रुपये से अधिक लुढ़क गई थी, वहीं चांदी 29000 रुपये तक सस्ती हो गई थी। लेकिन आज 20 मार्च 2026 को ठीक इसके उलट कीमतें फिर बढ़ने लगी। ऐसे सोना-चांदी गहने खरीदने वाले और इसमें निवेश करने वाले असमंजस में पड़ गए हैं, खरीदें या बेच दें। आइए यहां समझ हैं।

gold price, silver price, gold silver volatility, gold investment, silver investment, gold rate today, silver rate today

सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, निवेशकों के सामने दुविधा (तस्वीर-istock)

बाजार में अस्थिरता से बढ़ी चिंता

हाल के दिनों में सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। कुछ ही समय पहले तक ऊंचे स्तर पर पहुंच चुके दाम अब नीचे आते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के उतार-चढ़ाव से बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन गया है और लोग सावधानी से कदम उठा रहे हैं।

End of Feed