Gold Silver Price Crash : धनतेरस से पहले सोना-चांदी धड़ाम, क्या अब खरीदने का सही मौका?

दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों से ठीक पहले इस साल सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। आमतौर पर घनतेसर के दिन सोना-चांदी की जमकर खरीद होती है। क्या यह निवेश का सही मौका है?

Gold Silver Price Crash : धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से मिला-जुला संकेत है। अक्टूबर में सोने की कीमत करीब 7% और चांदी की कीमत लगभग 20% टूट गई। इससे खरीदारों को बड़ी राहत की उम्मीद जगी थी। 2 नवंबर को दोनों की कीमतों में अच्छी रिकवरी भी आई, लेकिन 3 नवंबर को फिर बिकवाली लौट आई। मंगलवार को MCX पर सोना करीब ₹1,400 प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹4,300 प्रति किलो तक फिसल गई।

Gold Silver Price Crash

गोल्ड सिल्वर की खरीद करते समय रहें सावधान

ऐसे में सवाल है कि क्या अक्टूबर की बड़ी गिरावट और मंगलवार की ताजा कमजोरी धनतेरस पर खरीदारी का मौका है या अभी और सस्ता होने का इंतजार करना चाहिए? कमोडिटी एक्सपर्ट्स की सलाह है कि बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एकमुश्त खरीदारी करने के बजाय किस्तों में पैसा लगाना बेहतर होगा।

End of Feed