Gold-Silver Rate Today 22 May 2024: सोने का रेट हुआ कम, चांदी भी हुई सस्ती, जानें अपने शहर के रेट

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 22 May 2024: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने का रेट हुआ कम
  • फिर भी 74000 रु के ऊपर बरकरार रेट
  • चांदी का भाव भी आया नीचे

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 22 May 2024: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सोना 74214 रु और चांदी 92873 रु पर बंद हुई। जबकि बुधवार को सोने का रेट 74414 रु और चांदी का रेट 93094 रु पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आईं। कमजोर वैश्विक रुख और मुनाफावसूली के चलते सोने का रेट 550 रुपये प्रति 10 ग्राम घटा। सोने की कीमत 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले सोना 75,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दिल्ली में चांदी की कीमतें 1,600 रुपये टूटकर 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। वहीं शाम की कीमतों की बात करें तो सोने की कीमत 74,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 92,886 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं।

Today Gold, Silver Price in India

आज भारत में सोने, चांदी की कीमत

ये भी पढ़ें -

End of Feed