Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 21st March 2024: सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर को 5.25-5.5% पर स्थिर बनाए रखने के फैसले और दरों कटौती की संभावना के बाद 21 मार्च 2024 को भारत में सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। गुरुवार को 10 ग्राम 22K सोने की कीमत 1000 रुपए बढ़कर 61,800 रुपए हो गया और 21 मार्च 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1090 रुपए बढ़कर 67,420 रुपए हो गई। अब 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 6,18,000 रुपए और 100 ग्राम 24 कैरेट की कीमत 6,74,200 रुपए हो गई। इस बीच चांदी की कीमतों में भी आज तेज तेजी दर्ज की गई। जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे। हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का
जानिए आज क्या है सोना और चांदी का भाव (तस्वीर-Canva)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 65689 | 66968 | 66914 |
| सोना 995 | 65426 | 66700 | 66646 |
| सोना 916 | 60171 | 61342 | 61293 |
| सोना 750 | 49267 | 50226 | 50186 |
| सोना 585 | 38428 | 39176 | 39145 |
| चांदी 999 | 73886 रुपए किलो | 75448 रुपए किलो | 75045 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 61,410 | 66,990 | 50,310 |
| मुंबई | 60,790 | 66,320 | 49,730 |
| नई दिल्ली | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| कोलकाता | 60,790 | 66,320 | 49,730 |
| पटना | 60,840 | 66,370 | 49,780 |
| लखनऊ | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| अयोध्या | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| गुरुग्राम | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| गाजियाबाद | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| नोएडा | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| अहमदाबाद | 60,840 | 66,370 | 49,780 |
| जयपुर | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| चंडीगढ़ | 60,940 | 66,470 | 49,860 |
| भूवनेश्वर | 60,790 | 66,320 | 49,730 |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 34 रुपए की तेजी के साथ 65,617 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 34 रुपए यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,617 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,636 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,183 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 97 रुपए की गिरावट के साथ 75,190 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 97 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,190 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 25,610 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.16 प्रतिशत की हानि के साथ 25.10 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
