Gold-Silver Rate Today: आज फिर बदल गई गोल्ड और सिल्वर की कीमत, जानिए कितना है दाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 16, 2022, 02:02 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 16 December 2022: डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार- चढ़ाव से गोल्ड और सिल्वर की कीमत भी प्रभावित होती है।

Gold and Silver Rate Today, 16 December 2022: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा 0.09 फीसदी या 50 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 54,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी की वायदा कीमत में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह 0.36 फीसदी या 244 रुपये की गिरावट के साथ 67,574 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

gold

Gold and Silver Rate Today: आज फिर बदल गया है गोल्ड और सिल्वर का दाम

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, हाजिर बाजार में पिछले सत्र में यानी गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 53,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था। वहीं चांदी की कीमत 66,568 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। मालूम हो कि दो सत्रों के बाद सोने की हाजिर कीमत 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। वहीं चांदी सिर्फ एक ही कारोबारी सत्र में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई है।

End of Feed