आज से महंगा हुआ सोना-चांदी! इंपोर्ट ड्यूटी में भारी इजाफा, Gold-Silver की कीमत में प्रति ग्राम होगी इतनी बढ़ोतरी

आज से महंगा हुआ सोना-चांदी! इंपोर्ट ड्यूटी में भारी इजाफा, प्रति ग्राम सोने की कीमत में होगी इतनी बढ़ोतरी

आज से सोना और चांदी खरीदना और महंगा हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार, सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 10% कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इन पर 5% का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) भी लागू रहेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि प्रभावी आयात शुल्क अब 6% से बढ़कर सीधा 15% हो गया है। आइए समझते हैं कि सरकार के इस फैसले से प्रति ग्राम सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

Gold and Silver

सोने और चांदी की कीमत

24K गोल्ड के दाम पर असर

अगर मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से गणना करें तो 24K गोल्ड (99.9% प्योरिटी) का रेट करीब ₹15,207 प्रति ग्राम है। पहले इस पर 6% के हिसाब से लगभग ₹912 इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, लेकिन अब 15% ड्यूटी के बाद यह बढ़कर करीब ₹2,281 प्रति ग्राम पहुंच सकती है। यानी सिर्फ ड्यूटी बढ़ने से ही 24K गोल्ड लगभग ₹1,369 प्रति ग्राम महंगा पड़ सकता है।

End of Feed