6 Tips For Term Insurance Policy : लेने जा रहे हैं टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी, पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें

Term Insurance Policy 6 Tips in Hindi: आपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के फ्यूचर को ज्यादा सुरक्षित करने के के लिए टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं। लेकिन इसे लेने से पहले यहां बताए गए इन छह बातों जरूर गौर करें।

Tips for Term Insurance Policy: आप आपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के भविष्य को अधिक से अधिक सुरक्षित करने के लिए टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं। यह पॉलिसी स्थायी जीवन बीमा पॉलिसी के मुकाबले सस्ती और अलग होती है। टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी 10 या 20 साल या 30 साल या इससे अधिक किसी खास अवधि तक के लिए कवर करती है। अगर कवरेज अवधि के दौरान पॉलिसी लेने वाले की मौत हो जाती है तो आपका टर्म इंश्योरेंस एकमुश्त राशि का भुगतान आपके नॉमनी को दिया जाता है। हालांकि टर्म इंश्योरेंस खरीदते समय आपको कुछ बातें जाननी चाहिए ताकि आप अपना पैसा बर्बाद न हो।

Term Insurance Policy

टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें (तस्वीर-Canva)

टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी की अवधि

आपको पता होना चाहिए कि आपके पास कवरेज की अवधि चुनने की सुविधा है। इस प्रकार आप अपने वर्किंग लाइफ में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 30 या 40 साल जैसी लंबी अवधि का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा कुछ शर्तें बच्चों की शिक्षा और रिटायरमेंट प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण जीवन लक्ष्यों के साथ अच्छी तरह से मेल खाती हैं।

End of Feed