Go First 27 मई से भरेगी उड़ान ! पायलटों के लिए शुरू करेगी ट्रेनिंग क्लास

गो फर्स्ट की 27 मई तक फिर से फ्लाइट शुरू करने की योजना है। एयरलाइन पायलटों के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग करेगी, उन्होंने 3 मई से फ्लाइट नहीं उड़ाई है। एयरलाइन ने 20 विमानों के साथ छोटे स्तर पर फिर से उड़ाने शुरू करने की योजना बनाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर से उड़ान भरेगी गो फर्स्ट
  • 20 एयरक्राफ्ट के साथ शुरू कर सकती है ऑपरेशन
  • पायलटों को कराएगी ऑनलाइन ग्राउंड रिफ्रेशर कोर्स

Go First To Resume Flights : बैंकरप्ट लो कॉस्ट एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) एक बार फिर से उड़ान भरने को तैयार है। गो फर्स्ट (Go First) की 27 मई तक फिर से फ्लाइट शुरू करने की योजना है। एयरलाइन आज से पायलटों के लिए ट्रेनिंग क्लास फिर से शुरू कर रही है। पायलटों को भेजे गए मेमो में कहा गया है कि ऑपरेशन 27 मई से शुरू हो सकता है। फ्लाइंग ऑपरेशंस में गैप है, इसलिए पायलटों को ऑनलाइन ग्राउंड रिफ्रेशर कोर्स कराने का भी फैसला किया गया है।

रिफ्रेशर ट्रेनिंग करना जरूरी

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार पायलटों के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग करना जरूरी है, क्योंकि उन्होंने 3 मई से फ्लाइट नहीं उड़ाई है। हालांकि रिपोर्ट में इंडस्ट्री के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस मामले पर शक है कि क्या गो फर्स्ट एयरक्राफ्ट ऑपरेट कर सकती है क्योंकि लीज पर एयरक्राफ्ट देने वाली कंपनियों ने लीज एग्रीमेंट टर्मिनेट कर दिए हैं।

End of Feed